विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RITES Engineer Recruitment 2026: मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:00 PM (IST)

राइट्स में मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

RITES Engineer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RITES Engineer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. राइट्स में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल के लिए आवेदन स्टार्ट।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट  08 अक्टूबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राइट्स में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल के लिए भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर या डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इंजीनियरिंग प्रोफेशनल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 08 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु पदानुसार 32, 35 या 41 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 125 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक की कटौती नहीं की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

 

यह भी पढ़ें- UKSSSC PA Steno Recruitment 2026: उत्तराखंड में पीए और स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से स्टार्ट