विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan High Court Recruitment 2025: राजस्थान हाई कोर्ट में निकली बंपर पदों पर भर्तियां, आज से आवेदन शुरू

Published: Fri, 27 Jun 2025 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 01:18 PM (IST)

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अगर ...और पढ़ें

Rajasthan High Court Recruitment 2025: आवेदन आज से शुरू

Rajasthan High Court Recruitment 2025: आवेदन आज से शुरू

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह विज्ञापन 5000 से अधिक पदों के लिए जारी किया गया है। अगर आप भी कर्मचारी के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर 27 जून से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह एक बड़ी भर्ती है, जिसका इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे थे। जारी विज्ञापन के तहत कुल 5670 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अगर आप कर्मचारी के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 27 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार 27 जून से लेकर 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क

कर्मचारी के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 650 रुपये, राजस्थान राज्य के ओबीसी उम्मीदवारों को 550 रुपये, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 450 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

जरूरी योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माध्यमिक कक्षा तक पढ़ाई की हो। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार 1 जनवरी, 2026 के अनुसार 18 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ होना चाहिए और 40 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुष उम्मीदवारों और सामान्य वर्ग व ईडब्ल्यूएस महिला को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से दो घंटे की समयावधि के दौरान दसवीं कक्षा के स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां विषय से 85 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है। बता दें, लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: MPTRANSCO Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर और सबस्टेशन अटेंडेंट सहित 600 से अधिक पदों पर मौके, 04 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन