विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRC Apprentice 2026: आरआरसी एसआर में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:05 AM (IST)

रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 27 सितंबर तक आखिरी मौका ...और पढ़ें

Railway RRC SR Apprentice Recruitment 2026: जल्द कर लें अप्लाई।

Railway RRC SR Apprentice Recruitment 2026: जल्द कर लें अप्लाई।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

  2. 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) SR में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 27 सितंबर तक मौका है। जो उम्मीदवार आरआरसी एसआर में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये अप्रेंटिसशिप के कुल 4471 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

आरआरसी एसआर में अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु 22/24 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्टाइपेंड की सुविधा भी दी जाएगी। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रतिमाह 8,200 रुपये, कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये और एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: कुहू गर्ग: बैडमिंटन से जीते देश के लिए 19 इंटरनेशनल मेडल, एक हादसे ने बदली किस्मत फिर बनीं Gen Z आईपीएस