विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Recruitment 2024: वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 3317 पदों पर आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई

Published: Tue, 06 Aug 2024 08:20 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Aug 2024 08:21 PM (GMT+05:30)

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 3317 रिक्त पदों पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ...और पढ़ें

Railway Apprentice Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Railway Apprentice Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन शुरू।
  2. 4 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट nitplrrc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी एक बार पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण किया हो और साथ ही NCVT/ SCVT द्वारा अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। इसके साथ ही 5 अगस्त 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को निमानुसार छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nitplrrc.com पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Registration लिंक पर क्लिक करके अपनी ट्रेड चुननी है।
  • इसके बाद आप मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी क्लिक हियर टू लॉग इन लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 141 रुपये (प्रोसेसिंग शुल्क सहित) जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में केवल प्रोसेसिंग शुल्क 41 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू, 24 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका