विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Apprentice 2024: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1113 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 मई तक करें अप्लाई

Published: Wed, 03 Apr 2024 04:25 PM (IST)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के DRM ऑफिस रायपुर तथा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में विभिन्न ट्रेड में कुल 1113 ...और पढ़ें

Railway Apprentice 2024: आवेदन के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं भरना है।
Railway Apprentice 2024: आवेदन के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं भरना है।

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के DRM ऑफिस रायपुर तथा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में अप्रेंटिस
  2. अधिसूचना SECR ने अधिसूचना 2 अप्रैल 2024 को जारी की
  3. सभी ट्रेड को मिलाकर कुल 1113 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जानी है
  4. आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल, apprenticeshipindia.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं
  5. आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई 2024 निर्धारित की गई है

जॉब डेस्क, नई दिल्ल। रेलवे में अप्रेंटिस के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के DRM ऑफिस रायपुर तथा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षुओं (Apprentice) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 2 अप्रैल 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी ट्रेड को मिलाकर कुल 1113 प्रशिक्षुओं की भर्ती (Railway Apprentice 2024) की जानी है।

Railway Apprentice 2024: आवेदन शुरू, 1 मई तक करें अप्लाई

ऐसे में जो उम्मीदवार SECR के अंतर्गत रेलवे अप्रेंटिस (SECR Apprentice 2024) की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारत सरकार के आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल, apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

Railway Apprentice 2024: आवेदन से पहले जानें योग्यता

हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीवारों को निर्धारित योग्यता मानदंड जान लेने चाहिए। SECR द्वारा जारी अधिसूचना (SECR Apprentice Notification 2024) के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइ सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 2 अप्रैल 2024 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwHD/एक्स-सर्विसमेन) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

यह भी  पढ़ें - SSC JE 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, 18 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।