यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PSSSB Recruitment 2023: आज ही करें पंजाब में 95 लैब, अटेंडेंट, एपीकल्चर ऑफिसर, MVI व अन्य पदों के लिए आवेदन
PSSSB Recruitment 2023 पंजाब में लैब असिस्टेंट लैब अटेंडेंट लाइब्रेरी असिस्टेंट लाइब्रेरियन असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रूफ रीडर कॉपी होल्डर मोटल व्हीकल ...और पढ़ें

PSSSB Recruitment 2023: पंजाब में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में लैब असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्रूफ रीडर, कॉपी होल्डर, मोटल व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआइ), अपरेंजर और एपीकल्चर ऑफिसर के कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त 2023 से चल रही है। पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 22 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।
PSSSB Recruitment 2023: कहां और कैसे करें आवेदन?
पंजाब सरकार के विभागों में 95 लैब, अटेंडेंट, एपीकल्चर ऑफिसर, MVI, व अन्य पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, sssb.punjab.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करते समय ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। राज्य के एससी, बीसी और ईडब्ल्यू एस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये, दिव्यांगों के लिए 500 रुपये और ईएसएम व आश्रित उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये ही है।

PSSSB Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन?
PSSSB द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित 10+2, डिप्लोमा या डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।