विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PFRDA Vacancy 2026: असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई; पात्रता यहां से कर लें चेक

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:03 PM (IST)

PFRDA Assistant Manager Grade-A पदों पर कल तक फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 9 अक्टूबर तक निकाला जा सकता है।

PFRDA Recruitment 2026

PFRDA Recruitment 2026

HighLights

  1. पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर कल तक आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 24 सितंबर निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

फॉर्म भरने के से पहले पात्रता कर लें चेक

असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ ACA/ FCA from ICAI or ACS/ FCS from ICSI/ ACMA/ FCMA from ICMAI/ डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही 31 जुलाई को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की उम्र 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लें।

इस वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अनरिजर्व/ सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

स्वयं भरा जा सकता है फॉर्म

एप्लीकेशन फॉर्म भरने में बेहद कम समय शेष बचा है। ऐसे में अभ्यर्थी घर बैठे तुरंत ही स्वयं आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है -

  • असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/pfrdajul26/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

PFRDA Vacancy 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार जनरल के लिए 25 पद, रिसर्च के लिए 2 पद, Actuary के लिए 2 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) के लिए 1 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक