विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PFRDA Vacancy 2026: इस विभाग में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता-फीस सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:27 PM (IST)

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) विभाग में ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें ...और पढ़ें

PFRDA Assistant Manager Grade A Vacancy 2026

PFRDA Assistant Manager Grade A Vacancy 2026

HighLights

  1. सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. 24 सितंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 24 सितंबर 2026 निर्धारित है। जो भी अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आखिरी तारीख आने से पहले ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट pfrda.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के बाद फॉर्म 9 अक्टूबर तक प्रिंट किया जा सकेगा।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ ACA/ FCA from ICAI or ACS/ FCS from ICSI/ ACMA/ FCMA from ICMAI/ डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही 31 जुलाई को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की उम्र 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

जनरल 25
रिसर्च 2
Actuary 2
ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) 1

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

  • असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/pfrdajul26/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

PFRDA Vacancy 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनरिजर्व/ सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को फेज 1 और उसके बाद फेज 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों ही परीक्षाओं के बाद अंत में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इंडिया पोस्ट जीडीएस के 23757 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, तुरंत भर लें फॉर्म; घर के पास ही मिलेगी तैनाती