विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिया पोस्ट जीडीएस के 23757 पदों पर आवेदन की लास्ट नजदीक, तुरंत भर लें फॉर्म; घर के पास ही मिलेगी तैनाती

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:46 PM (IST)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 19 सितंबर एवं आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर है। ...और पढ़ें

India Post GDS Vacancy 2026

India Post GDS Vacancy 2026

HighLights

  1. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक।

  2. बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा भर्ती के लिए चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक यानी कि GDS के 23757 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 19 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही फॉर्म भर लें। तय तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

आवेदन करने के बाद फॉर्म एवं फीस का भुगतान 21 सितंबर तक किया जा सकता है। इसके अलावा अगर फॉर्म भरने में किसी प्रकार की गलती हो जाएगी तो अभ्यर्थी 23 से 24 सितंबर तक उसमें संशोधन कर पाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

स्वयं घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
  • New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। हालांकि, मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

अपने क्षेत्र में ही मिलेगी नियुक्ति

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति आपके ही क्षेत्र/ सर्किल/ डिवीजन में प्रदान की जाती है। ऐसे में आपको घर से बाहर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

सैलरी

ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM/ Dak Sevak) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Government Job Vacancy: उत्तरखंड स्केलर ग्रुप-C भर्ती के लिए नोटिफिकेश जारी, चयनित युवाओं को 63 हजार तक मिलेगा वेतन