इस सरकारी कंपनी में यंग प्रोफेशनल-कंसल्टेंट पदों पर नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन; 80000 तक मिलेगी सैलरी
एचएमटी लिमिटेड में यंग प्रोफेशनल/ कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से ...और पढ़ें

HMT Recruitment 2026 की पूरी जानकारी यहां से करें चेक।
HighLights
एचएमटी लिमिटेड में यंग प्रोफेशनल एवं कंसल्टेंट पदों पर भर्ती।
9 अक्टूबर तक ऑफलाइन जमा किया जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली कंपनी HMT limited में यंग प्रोफेशनल/ कंसल्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और बेहतर सैलरी वाली नौकरी चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑफलाइन साधारण डाक/ स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड पोस्ट/ कुरियर माध्यम से जमा किया जा सकता है। फैक्स/ ईमेल या by hand फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
HMT Recruitment 2026: कहां जमा करना होगा फॉर्म
आवेदन के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट hmtindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं और उसको सील्ड लिफाफे के अंदर "The Asst. General Manager (CHR) HMT Limited, No.59, HMT Bhavan, Bellary Road, Bengaluru -560 032 पते पर भेजना होगा।
HMT Vacancy 2026: पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पदानुसार एलएलबी/ एलएलएम/ CA/CMA/ICWA / अंग्रेजी-हिंदी विषयों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन आदि किया हो और साथ ही निर्धारित कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा 1 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30/ 45 (पदानुसार) साल होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। किसी भी प्रकार का रिटेन टेस्ट भर्ती के लिए नहीं होगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल रहेंगे उनको पद के अनुसार- कंसल्टेंट (लीगल/फाइनेंस) पद के लिए 80,000 प्रति माह, यंग प्रोफेशनल-II (फाइनेंस) पद के लिए 60,000 प्रति माह और यंग प्रोफेशनल-I (फाइनेंस/ऑफिशियल लैंग्वेज/कंपनी सेक्रेटरी) पदों के लिए 45,000 प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी।
HMT Recruitment 2026 Notification & Application Form Link
भर्ती विवरण
इस भर्ती के जरिये कुल 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कंसल्टेंट (लीगल) के लिए 1 पद, कंस्लटेंट (फाइनेंस) के लिए 1 पद, यंग प्रोफेशनल-II (फाइनेंस) के लिए 2 पद, यंग प्रोफेशनल-I (फाइनेंस) के लिए 1 पद, यंग प्रोफेशनल-I (ऑफिशियल लैंग्वेज) के लिए 1 पद और यंग प्रोफेशनल-I (कंपनी सेक्रेटरी) के लिए 1 पद आरक्षित है।
