विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assam Rifles Vacancy 2026: असम राइफल्स रैली भर्ती के लिए 28 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:34 PM (IST)

असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती के लिए आवेदन 28 सितंबर से लेकर 28 अक्टूबर 2026 तक लिए जायेंगे। भर्ती के जरिये कुल 354 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

Assam Rifles Technical & Tradesman Vacancy 2026

Assam Rifles Technical & Tradesman Vacancy 2026

HighLights

  1. असम राइफल्स में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन पदों पर 28 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। असम राइफल्स में शामिल होकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 28 सितंबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर तय तिथियों के अंतर्गत केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

Assam Rifles Technical & Tradesman Rally Bharti 2026: टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन पदों के लिए पात्रता

इस रैली भर्ती में शामिल होने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित है। वैकेंसी में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ 10th, 12वीं के साथ ITI- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23/ 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट असम राइफल्स की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।

भर्ती विवरण

ट्रेड/पद का नाम  पदों की संख्या
वारंट ऑफिसर (साइफर) 124
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
राइफलमैन (आर्मरर) 29
राइफलमैन (इंजीनियर उपकरण मेकैनिक) 10
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मेकैनिक) 13
राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल) 22
हवलदार (इंसट्रूमेंट मेकैनिक) 06
राइफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
राइफलमैन (अपहोल्स्टर) 03
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मेकैनिकल इंजीनियर) 16
राइफलमैन (व्हीकल मेकैनिक) 23
राइफलमैन (वेल्डर) 02
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 02
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) 01
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरापिस्ट) 02
राइफलमैन (मेसन) 29
कुल पद  354

कैसे होगा भर्ती के लिए चयन

भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पीईटी/ पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट/ स्किल, लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 8वीं 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई