MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, 8वीं 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं जो ...और पढ़ें

MPESB Constable GD Vacancy 2026
HighLights
एमपी पुलिस भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन।
7500 रिक्त पदों पर निकाली गई है भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 22 सितंबर से स्टार्ट हो रहे हैं। जो भी युवा पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं वे इस भर्ती वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।
भर्ती में कौन हो सकता है शामिल
इस भर्ती में भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।
इसके अलावा अभ्यर्थी ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन का तरीका एवं फीस
- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
- होम पेज पर Online Form - Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
MPESB Constable GD Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस भर्ती में आवेदन के साथ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एमपी राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस भुगतान करना होगा। इसके अलावा विभागीय उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी से आते हैं उनको 200 रुपये और आरक्षित वर्ग को 100 रुपये जमा करना होगा। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।
लंबाई एवं सीने की माप

सैलरी एवं चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। रिटेन टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500-62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
