KVIC Recruitment 2026: खादी ग्रामोद्योग में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 30 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई; 40 हजार तक मिलेगी सैलरी
खादी ग्रामोद्योग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

KVIC Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
खादी ग्रामोद्योग में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती।
30 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। देश के खादी ग्रामोद्योग में एडवाइजर, सीनियर कंसल्टेंट एवं यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट kvic.gov.in से फॉर्म भर लें।
कौन ले सकता है भर्ती में भाग
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो साथ ही MS Excel और MS PowerPoint की नॉलेज हो। सीनियर कंसल्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 40 से कम और अधिकतम उम्र 65 साल से ज्यादा न हो। एडवाइजर पदों के लिए अधिकतम आयु 39 साल एवं यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन के लिए 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर 27 साल से ज्यादा न हो।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से सीनियर कंसल्टेंट और एडवाइजर के लिए 15-15 यानी 30 पद निर्धारित हैं वहीं यंग प्रोफेशनल के लिए 20 पद आरक्षित हैं।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
- इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑफिशियल पोर्टल apps.kvic.gov.in/KVIC-RECRUITMENT/ पर जाएं।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने व्यू डिटेल पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
KVIC Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जायेगा। जो उम्मीदवार सीनियर कंसल्टेंट और एडवाइजर पदों के लिए चयनित होंगे उनको 30 से 40000 हजार रुपये प्रतिमाह वहीं यंग प्रोफेशनल पदों के लिए 25 से 30000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।
