DTL Vacancy 2026: दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन; जल्द करें अप्लाई
डीटीएल में असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी के 65 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।

DTL Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
दिल्ली के सरकारी बिजली विभाग में जॉब पाने का मौका।
भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी बिजली कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड यानी कि DTL में असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 29 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए careers.delhitransco.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से पदानुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग /इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/ सिविल इंजीनियरिंग डिग्री (2 साल का अनुभव) प्राप्त की हो। इन सबके अलावा अभ्यर्थी के पास गेट 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं -
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए careers.delhitransco.in पर जाएं।
- होम पेज पर क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करें और मांगी गए डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DTL Vacancy 2026 Application Form
DTL Vacancy 2026 Notification PDF
गेट 2026 के माध्यम से होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
