विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:43 PM (IST)

एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 05 अक्टूबर तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

NTPC Assistant Officer Recruitment 2026:  यहां पढ़ें पूरी खबर।

NTPC Assistant Officer Recruitment 2026:  यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

एनटीपीसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 08 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 01 पद, ओबीसी के लिए कुल 03 पद, एससी के लिए कुल 02 पद और एसटी के लिए कुल 01 पद आरक्षित किया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये से लेकर 1,20, 000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 Registration link

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 29 वर्ष से ज्यादा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

NTPC Assistant Officer Notification 2026

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3477 पदों पर होगी भर्ती