यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NTPC AO Recruitment 2024: एनटीपीसी ने असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10 दिसंबर तक करें आवेदन
एनटीपीसी असिस्टेंट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2024 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद ...और पढ़ें

HighLights
- अनारक्षित वर्ग में भरे जाएंगे 22 पद
- 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तिथि
- Careers.ntpc.co.in पर चेक करें नोटिफिकेशन
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने असिस्टेंट ऑफिसर (सिक्योरिटी) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी सूचना के मुताबिक, इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनटीपीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 50 पदों में 22 अनारक्षित वर्ग, ईडब्लूएस में 5 और ओबीसी कैटेगिरी में 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही एससी और एसटी कैटेगिरी में क्रमश: 6 और 3 खाली पदोंं को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसको पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
.jpg)
Image-freepik
NTPC AO Recruitment fee 2024: एनटीपीसी असिस्टेंट ऑफिसर सिक्योरिटी भर्ती के लिए ये देनी होगी फीस
इस वैकेंसी के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
NTPC AO Recruitment 2024: एनटीपीसी असिस्टेंट ऑफिसर सिक्योरिटी वैकेंसी के लिए ये मांगी है एजुकेशन क्वालिफिकेशन
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/सिविल प्रोडक्शन में पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री 60 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही इंड्रस्टियल सेफ्टी में डिप्लोमा या एडवांस डिप्लोमा होना चाहिए। एजुकेशन क्वालिफकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
NTPC AO Recruitment 2024: एनटीपीसी असिस्टेंट ऑफिसर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
एनटीपीसी असिस्टेंट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर सहायक अधिकारी (सिक्योरिटी) की भर्ती, विज्ञापन” के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब इस वैकेंसी के लिए रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरें। शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
