यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
C-DAC Patna Recruitment 2024: यहां प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, 40 साल वाले भी करें आवेदन
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) पटना ने इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से ...और पढ़ें

HighLights
- इस वैकेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे 26 पद
- 16 नवंबर, 2024 को जारी हुआ था नोटिफिकेशन
- आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे आवेदन
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) पटना ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.cdac.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए निर्धारित डेडलाइन के भीतर एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
CDAC पटना ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 16 नवंबर, 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसी दिन से ही इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। वहीं, आगामी 05 दिसंबर, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं। बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
.jpg)
C-DAC Patna Vacancy 2024: वैकेंसी डिटेल्स
प्रोजेक्ट इंजीनियर 11, प्रोजेक्ट मैनेजर/ प्रोगाम मैनेजर/ प्रोगाम डिलीवरी मैनेजर/ नॉलेज पार्टनर 01, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/ मॉडयूल लीड/ प्रोजेक्ट लीडर 26।
C-DAC Patna Job 2024: एजुकेशन क्वालिफिकेशन
विभिन्न पदों के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन अलग-अलग है। इसके तहत, प्रोजेक्ट इंजीनियर फ्रेशर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीई या बीटेक 60 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए या फिर एमई/एमटेक या डाटा साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 60 फीसदी अंक के साथ डिग्री होनी चाहिए। अन्य पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।
C-DAC Patna Recruitment Age Limit 2024: ये मांगी है एज लिमिट
इस वैकेंसी के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/ मॉड्यूल लीड/ प्रोजेक्ट लीडर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल मांगी गई है। वहीं, प्रोजेक्ट इंजीनियर फ्रेशर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 30 साल मांगी गई है।
C-DAC Patna Recruitment 2024: ऐसे होगा सेलेक्शन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
