NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 50 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी
एनपीसीआईएल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन आज यानी 10 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 330 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026: गेट स्कोर अनिवार्य।
HighLights
आवेदन आज से स्टार्ट।
कुल 330 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। जो उम्मीदवार (NPCIL) में बतौर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 330 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024/2025/2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026: ऐसे कर सकते हैं खुद अप्लाई
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन आज यानी 10 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई सेक्शन पर क्लित करें।
- इसके बाद NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये जिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
