विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NICL AO Recruitment 2026: शुरू हुए एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन, चेक करें पात्रता फीस व एग्जाम डेट

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:59 AM (IST)

एनआईसीएल एओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। ग्रेजुएट अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

NICL AO Vacancy 2026

NICL AO Vacancy 2026

HighLights

  1. एनआईसीएल एओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट।

  2. 28 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट/ कैडर 1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 8 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन या अन्य डिग्री/ डिप्लोमा प्राप्त कर चुके हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NICL AO eligibility: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ बीकॉम/ एमकॉम/ सीए/ ICWA आदि किया हो। इसके अलावा 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से आते हैं उनको ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 8 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026
एप्लीकेशन फीस जमा करने की तिथियां 8 से 28 अक्टूबर 2026
फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2026
ऑनलाइन एग्जामिनेशन की डेट- फेज 1 17 नवंबर 2026
ऑनलाइन एग्जामिनेशन की डेट- फेज 2 22 दिसंबर 2026

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/niiclsep26/ पर जाना है।
  • इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

NICL AO Online Form 2026
NICL AO Notification PDF Link

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

पदों के विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
वित्त (CA एवं CMA) 20
विधि / कानून (Legal) 20
सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) 11 (बैकलॉग सहित)
ऑटोमोबाइल इंजीनियर (Automobile Engineers) 20
जोखिम इंजीनियर (Risk Engineers) 28
कंपनी सचिव (Company Secretaries) 2
कृषि (Agriculture) 20
कुल (विशेषज्ञ / Specialist) 121
सामान्यज्ञ (Generalist) 200
कुल 321

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए पहले प्रीलिम एवं उसके बाद मेंस एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। दोनों ही परीक्षाओं में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को अंत में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल 82485 से लेकर 1,56,745 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Application Link 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई