Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NFC ITI Trade Apprentice 2023: न्‍यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिसशिप का मौका, जल्द करें अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 06:39 PM (IST)

    NFC ITI Trade Apprentice 2023 न्‍यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में 206 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार 10वीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर हैं वे इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

    Hero Image
    NFC ITI Trade Apprentice 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

    NFC ITI Trade Apprentice 2023: सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार 10वीं/ आईटीआई उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार एनएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट nfc.gov.in या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apprentice 2023: भर्ती विवरण

    इस अप्रेंटिसशिप के माध्यम से कुल 206 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से फिटर के लिए 42 पद, टर्नर 32, प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र) 6, इलेक्ट्रीशियन 15, मशीनिस्ट 16, मशीनिस्ट (ग्राइंडर) 8, अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) 15, रासायनिक संयंत्र संचालक 14, उपकरण मैकेनिक 7, मोटर मैकेनिक 3, आशुलिपिक (अंग्रेजी) 2, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक (सीओपीए) 16, वेल्डर 16, मैकेनिक डीजल 4, बढ़ई 6 और प्लम्बर के लिए 4 पद आरक्षित हैं।

    क्या है योग्यता

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 सितंबर 2023 के अनुसार 18 वर्ष होनी चाहिए। परास्नातक कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन नहीं का सकते हैं।

    NFC ITI Trade Apprentice 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    NFC ITI Trade Apprentice 2023: कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। उम्मीदवारों को अर्हकारी परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर ट्रेड के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023: यूपी में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां से करें अप्लाई