Move to Jagran APP

MPSC Group B Notification 2022: महाराष्ट्र सरकार में 800 ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन 25 जून से

MPSC Group B Notification 2022 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य अधीस्थन सेवाओं के अंतर्गत ग्रुप बी के 800 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 23 जून को जारी की। सबसे अधिक 603 रिक्तियां गृह विभाग में निकाली गई हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 02:40 PM (IST)
MPSC Group B Notification 2022: महाराष्ट्र सरकार में 800 ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन 25 जून से
एमपीएससी ग्रुप बी भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, mpsc.gov.in पर कर सकेंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPSC Group B Notification 2022: महाराष्ट्र सरकार में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। महाराष्ट्र सरकार में समूह-ख अधीनस्थ सेवाएं (गैर-राजपत्रित) अधिकारियों की भर्ती के लिए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा वीरवार, 23 जून 2022 को जारी एमपीएससी ग्रुप बी नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार ग्रुप बी के विभिन्न पदों की कुल 800 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी है। इनमें से 42 रिक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग में, 77 वित्त विभाग में, 78 राजस्व व वन विभाग में और 603 गृह विभाग में निकाली गई हैं।

loksabha election banner

MPSC Group B Notification 2022: महाराष्ट्र ग्रुप बी भर्ती के लिए आवेदन 25 जून से

महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा ग्रुप बी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, mpsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शनिवार, 25 जून 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 394 के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 294 रुपये है।

इस लिंक से देखें महाराष्ट्र ग्रुप बी भर्ती 2022 अधिसूचना

यहां कर सकेंगे आवेदन

MPSC Group B Notification 2022: महाराष्ट्र ग्रुप बी भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधीनस्थ सेवा ग्रुप बी भर्ती अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को मराठी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। वहीं, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा की शर्तों को भी पूरा करना होगा, जो कि पदों के अनुसार अलग-अलग है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.