विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPPSC SSE 2020: आज से करें आवेदन, उप-जिलाध्यक्ष समेत कुल 235 पदों के लिए मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा से होगा सेलेक्शन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 29 Dec 2020 09:23 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:43 AM (IST)

MPPSC SSE 2020 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा वर्ष 2020 राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से उप-जिलाध्यक्ष समेत ...और पढ़ें

उम्मीदवार 11 जनवरी (दोपहर 12 बजे) से 10 फरवरी (रात 12 बजे) तक आवेदन कर पाएंगे।
उम्मीदवार 11 जनवरी (दोपहर 12 बजे) से 10 फरवरी (रात 12 बजे) तक आवेदन कर पाएंगे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MPPSC SSE 2020: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा वर्ष 2020 राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से उप-जिलाध्यक्ष समेत कुल 235 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 11 जनवरी 2021 से शुरू होने जा रही है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग के पोर्टल, mppsc.nic.in पर आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 10 फरवरी 2021 की रात 12 बजे आवेदन कर पाएंगे।

28 दिसंबर को नोटिफिकेशन हुआ जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 की अधिसूचना जारी की थी। आयोग द्वारा 28 दिसंबर 2020 को जारी एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एग्जाम 2020 नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 235 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा परीक्षा 2020 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए संयुक्त रूप से प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी।

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2020 अधिसूचना डाउनलोड लिंक

राज्य सेवा परीक्षा 2020 के माध्यम से भरे जाएंगे 235 पद

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2020 की अधिसूचना के मुताबिक कुल 235 के लिए इस वर्ष चयन प्रक्रिया आयोजित की जानी है। ये रिक्तियां द्वीतीय श्रेणी में राजपत्रित और तृतीय श्रेणी कार्यपालिक से सम्बन्धित हैं। इनमें से द्वीतीय श्रेणी में सबसे अधिक 40 रिक्तियां स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक की हैं, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा उप-जिलाध्यक्ष की दूसरी सबसे अधिक रिक्तियां 27 घोषित की गयी हैं। इसी प्रकार, तृतीय श्रेणी कार्यपालिक में सबसे अधिक 88 रिक्तियां वित्त विभाग में मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा की हैं। वहीं, राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार की 38 रिक्तियां घोषित की गयी हैं।

योग्यता मानदंड

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य किसी उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों आवेदन की अंतिम तिथि तक स्नातक अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और गैर-वर्दीधारी पदों के लिए 40 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए। वहीं, वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है।