विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPPSC ATP Recruitment 2026: असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Fri, 31 Jul 2026 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:03 AM (IST)

मध्य प्रदेश में असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: आवेदन करने का आज आखिरी मौका।

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: आवेदन करने का आज आखिरी मौका।

HighLights

  1. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष।

  2. ऑनलइन माध्यम से कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हुए असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। तो आप MPPSC Assistant Town Planner Recruitment के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  1. असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  3. उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

इन 6 तरीकों से करें खुद घर बैठे आवेदन

मध्य प्रदेश असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद पद से संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  6. अंत मे फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

ह भी पढ़ें: IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस में क्लर्क के पदों पर आवेदन 1 अगस्त से शुरू, यहां चेक करें पात्रता और उम्र सहिक अन्य डिटेल