मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द करें लें अप्लाई
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

MPHC Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की आज लास्ट डेट।
कुल 418 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट MPHC में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की आज यानी 27 अक्टूबर लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक MPHC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई नहीं किया है। वे MPHC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 418 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 और 45 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थानों से स्नातक पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 943 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 418 उम्मीदवारों को चयन होगा। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए कुल 69 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए कुल 299 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के लिए कुल 20 पद और असिस्टेंट ग्रेड-III के लिए कुल 30 पद शामिल है।
इन 5 तरीकों से करें अप्लाई
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें
- अब फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
