विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPHC High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की डेट, अब इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 03:49 PM (IST)

एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती के लिए 30 सितंबर तक आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया ...और पढ़ें

MPHC High Court Recruitment 2026

MPHC High Court Recruitment 2026

HighLights

  1. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर हो रही भर्ती।

  2. 30 सितंबर तक भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड III के बंपर पदों भर्ती चल रही थी जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और तय तिथि में फॉर्म नहीं भर सके थे वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट portal.mphc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

ग्रेड 3 पदों पर आवेदन के लिए योग्यता एवं मापदंड

असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने MP CPCT एग्जाम एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम न हो। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 45 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन का तरीका

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले portal.mphc.gov.in पर जाएं और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें और उसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

MP High Court Assistant Grade III Online Form 2026

एप्लीकेशन फीस

फॉर्म भरने के साथ जनरल एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 943.40 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच वर्ग को 743.40 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड 3 के कुल 1174 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 314 पद, ओबीसी के लिए 325 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 118 पद, एससी के लिए 181 पद और एसटी के लिए 236 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi High Court Vacancy 2026: पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, देखें पूरी भर्ती डिटेल