विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi High Court Vacancy 2026: पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, देखें पूरी भर्ती डिटेल

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:37 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंतर्गत फॉर्म भर सकते हैं।

Delhi High Court Recruitment 2026

Delhi High Court Recruitment 2026

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. असिस्टेंट पदों पर 5 अक्टूबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हाई कोर्ट में ऑफ दिल्ली की ओर से पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 सितंबर से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 रात्रि 11 बजे तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे सरकारी नौकरी पाने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

DHC Personal Assistant Recruitment 2026: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही शॉर्टहैंड इंग्लिश स्पीड 110 वर्ड प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट के साथ कंप्यूटर नॉलेज/ ग्रामर सहित अन्य जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन के लिए 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 32 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पर्सनल असिस्टेंट (Personal Assistant) के लिए 33 पद और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (Senior Personal Assistant) के लिए 117 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए पोर्टल cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/33131/102306/Index.html पर जाएं।
  • होम पेज पर To Register के आगे Click here से पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद Already Registered? To Login पर जाकर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अब कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

DHC Assistant Vacancy Online Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1500 रुपये फीस वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग को 1300 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक