MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सब-इंजीनियर, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों के लिए दोबारा शुरू होंगे आवेदन, अब 1700 पदों के लिए होगी भर्ती
एमपी ग्रुप 3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः स्टार्ट होंगे। जो अभ्यर्थी पहले फॉर्म नहीं भर सके थे वे ...और पढ़ें

MPESB Group 3 Recruitment 2026
HighLights
एमपी सब-इंजीनियर भर्ती के लिए दोबारा स्टार्ट होंगे आवेदन।
पद भी बढ़कर हुए 1700
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की और से ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन लिए जाने की घोषणा की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार पहले इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे वे 13 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें जो उम्मीदवार पहले फॉर्म भर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है।
भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
ग्रुप 3 पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/ डिप्लोमा/ डिग्री आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी
आपको बता दें कि पहले इस भर्ती के माध्यम से कुल 1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं जिन्हें भी बढ़ाकर 1700 किया गया है। पद बढ़ने के चलते ही दोबारा युवाओं से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 1700 पदों में से जनरल श्रेणी के लिए 628 पद, ओबीसी के लिए 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 128 पद, एससी के लिए 246 पद और एसटी वर्ग के लिए 254 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Application Form - Group-3 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
