विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPBDC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती का एलान, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sun, 07 Apr 2024 01:38 PM (IST)

मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPBDC) में असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल/ इलेक्ट्रिकल) के 55 पदों पर भर्ती चल रही है। ...और पढ़ें

MPBDC Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
MPBDC Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. एमपी में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर हो रही भर्ती।
  2. 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल/ इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी।

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (GATE 2022/ 2023/ 2024) का वैलिड स्कोर कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/ बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि किया हो।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन के साथ ही अन्य सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी साझा की गयी है। तिथियों की जानकारी निम्नलिखित है-

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 मार्च 2024
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2024
  • सेलेक्ट किये गए अभ्यर्थियों की लिस्ट पब्लिश होने की तिथि: 5 जून 2024
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल वेरिफिकेशन की तिथि: 25 जून 2024

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) के लिए 40 पद एवं असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 15 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- AIASL Recruitment 2024: एआईएएसएल में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन