Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIASL Recruitment 2024: एआईएएसएल में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

    एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) विभिन्न पदों के तहत भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा जिसका आयोजन 15 से 20 अप्रैल 2024 तक सुबह 930 बजे से दोपहर 1230 बजे तक किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सहित निर्धारित पते पर उपस्थित होना होगा।

    By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sat, 06 Apr 2024 05:40 PM (IST)
    Hero Image
    AIASL Recruitment 2024 के लिए 15 से 20 अप्रैल 2024 तक होंगे इंटरव्यू।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की ओर से 247 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी गई। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें चयनित होने के लिए वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन पदानुसार 15 से 20 अप्रैल 2024 तक आयोजित किये जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरव्यू की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को पुणे अंतरराष्ट्रीय विद्यालय सर्वे नं. 33, लेन नंबर 14, टिंगरे नगर, पुणे, महाराष्ट्र - 411032 पर उपस्थित होना होगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 247 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • उप. टर्मिनल मैनेजर: 02 पद
    • ड्यूटी ऑफिसर: 07 पद
    • जूनियर ऑफिसर- पैसेंजर: 06 पद
    • जूनियर ऑफिसर- तकनीकी: 07 पद
    • ग्राहक सेवा कार्यकारी: 47 पद
    • रैंप सेवा कार्यकारी: 12 पद
    • यूटिलिटी एजेंट सह रैंप ड्राइवर: 17 पद
    • सहायक: 119 पद
    • हैंडीवुमन: 30 पद

    कैसे हो सकते हैं इंटरव्यू में शामिल

    जो भी उम्मीदवार ऊपर दिए गए विभिन्न पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना होगा। आवेदन के साथ ही आपको 500 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।

    इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि नियुक्ति की अवधि तीन वर्ष के लिए होगी। बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर टेन्योर में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई पदों पर आवेदन शुरू, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई