विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई पदों पर आवेदन शुरू, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sat, 06 Apr 2024 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2024 04:55 PM (IST)

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल एवं एसआई के 12 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ...और पढ़ें

Gujarat Police Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Gujarat Police Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू।
  2. 30 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल या एसआई बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर (SI) सहित 12472 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी।

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑनलाइन जॉब एप्लीकेशन सिस्टम की ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन से पूर्ण अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

क्या है योग्यता

गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम आयु 18 से कम और एसआई पदों के लिए 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Gujarat Police Recruitment 2024 Application Form- डायरेक्ट लिंक

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो सेलेक्ट करें और उसके बाद मांगी गई सभी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा कर पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी (PSI Cadre/ Lokrakshak Cadre) के लिए 100 रुपये और जनरल कैटेगरी (Both (PSI+LRD) के लिए 200 रुपये तय किया गया है। एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क, कैशियर एवं मैनेजर पदों पर आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई