विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, 23 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका; ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए पात्र

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:34 AM (IST)

एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में ग्रेजुएट युवा भर्ती में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

MP Police SI Subedar Bharti 2026 के लिए जल्द कर लें अप्लाई

MP Police SI Subedar Bharti 2026 के लिए जल्द कर लें अप्लाई

HighLights

  1. एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती के लिए 23 सितंबर है आवेदन की लास्ट डेट।

  2. अभी तक नहीं किया आवेदन, तो तुरंत कर लें अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार के रिक्त पदों भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर लें। तय तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

इस डेट तक रहेगा आवेदन में संशोधन का मौका

जिन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में त्रुटि हो जाएगी वे इसमें सुधार कर सकेंगे। करेक्शन के लिए विंडो 28 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता

एमपी एसआई एवं सूबेदार भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

आवेदन करने का तरीका

  • एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
  • होम पेज पर Online Form - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस

फॉर्म भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस एवं पोर्टल शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा। रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 507 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सूबेदार के लिए 81 पद, सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल - SAF) के लिए 69 पद, सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF) के लिए 312 पद, सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) - तकनीकी के लिए 10 पद, सब-इंस्पेक्टर (फोटो) - तकनीकी के लिए 9 पद, सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) - तकनीकी के लिए 4 पद और सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) - तकनीकी के लिए 22 पद आरक्षित हैं।

चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा एवं मुख्य लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। इसमें सफल होने पर अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को पे-लेवल 9 के अनुसार 36200 से 114800 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, 8वीं 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई