विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती का एलान, ESB जल्द ही जारी करेगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Published: Fri, 24 Jul 2026 09:38 AM (IST)

मध्य प्रदेश में कॉन्स्टेबल और एसआई समेत MP Police Recruitment 2026 के लिए आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। इस ...और पढ़ें

MP Police Bharti 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

MP Police Bharti 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. 9 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन जल्द शुरू।

  2. मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एलान।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में पुलिस के पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Police Recruitment 2026 के कुल 9,662 पदों पर भर्ती करने के लिए मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाएगी। बता दें, राज्य सरकार की ओर से यह अहम कदम बढ़ते शहरीकरण, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में कुल 9,662 पदों पर भर्ती का एलान किया है। इसमें आरक्षक (जीडी) के लिए कुल 7,500 पद, आरक्षक (चालक) के लिए 1,000 पद, शीघ्रलेखक के 135 पद, सहायक उप निरिक्षक के कुल 520 पद, सूबेदार के 81 पद, उप निरिक्षक (जिला बल) के कुल 412 पद, उप निरिक्षक (एसएएफ) के कुल 69 पद,
उप निरिक्षक (क्यूडी) के कुल 4 पद, उप निरिक्षक (अंगुलिचिन्ह) के कुल 22 पद, उप निरिक्षक (आयुध) के 10 पद और उप निरिक्षक (फोटो) के कुल 9 पद आरक्षित किए गए हैं।

कब जारी होगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश में पुलिस के 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने का एलान कर दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल की ओर से बहुत जल्द ही आयु, पात्रता, सैलरी, आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाएगी।

कॉन्स्टेबल के पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती

एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती की जाएगी। राज्य में कॉन्स्टेबल के कुल 8500 पदों पर भर्ती होगी 

 

यह भी पढ़ें: JSSC Teacher Bharti 2026: झारखंड में सहायक आचार्य के पदों पर आवेदन 31 जुलाई से स्टार्ट, CTET व अन्य राज्य के TET पास युवाओं के लिए भी मौका