विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC Teacher Bharti 2026: झारखंड में सहायक आचार्य के पदों पर आवेदन 31 जुलाई से स्टार्ट, CTET व अन्य राज्य के TET पास युवाओं के लिए भी मौका

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:06 AM (IST)

झारखंड में JSSC Sahayak Acharya Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

JSSC Teacher Bharti 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

JSSC Teacher Bharti 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सहायक आचार्य के पद पर निकली भर्ती।

  2. आवेदन 31 जुलाई से शुरू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC Sahayak Acharya Bharti के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर सहायक आचार्य के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही JSSC Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक सहायक आचार्य के कुल 7299 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से लेकर 30 अगस्त, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 05 से 07 सितंबर के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा।

पद संबंधित विविरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 7299 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें इंटर प्रशिक्षित के लिए कुल 1909 पद, इंटर प्रशिक्षित के लिए कुल 847 पद, स्नातक प्रशिक्षित के लिए कुल 4192 पद और स्नातक प्रशिक्षित बैकलॉग के लिए कुल 351 पद आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार JTET उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, इस परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सीटेट या अन्य राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण किया हो।

कैसे कर सकेंगे स्वयं अप्लाई

सहायक आचार्य के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।

  1. सहायक आचार्य के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  5. फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

 

 

यह भी पढ़ें: JPSC: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, एग्जाम संचालन में गड़बड़ी के चलते आयोग ने लिया फैसला