JPSC: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, एग्जाम संचालन में गड़बड़ी के चलते आयोग ने लिया फैसला
झारखंड पब्लिस सर्विस कमीशन द्वारा 25, 26 और 27 जुलाई संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित ...और पढ़ें

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित
HighLights
जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा की पोस्टपोंड।
25, 26 और 27 जुलाई को होना था एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को स्थगित कर दिया गया है। पहले जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची में अवस्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाना था। नई एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।
परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर उठाया गया कदम
जानकारी के लिए बता दें कि आयोग पर भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार आरोप लग रहे थे और छात्र इसके लिए धरना प्रदर्शन भी कर रहे थे। आरोप था कि JPSC किसी ऐसी एजेंसी से परीक्षा का आयोजन करवा रहा जो उत्तर प्रदेश में पहले ही ब्लैकलिस्टेड कैटेगरी में दर्ज है। इसके बाद आयोग के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका और निष्पक्षता को लेकर पत्र लिखा जिसके बाद सरकार ने इसे रद करने का आदेश दिया।

आयोग बाद में करेगा नई डेट की घोषणा
जेपीएससी अब भर्ती से जुड़ी नई तिथियों की जानकारी बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा करेगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
