MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई
मध्य प्रदेश में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: जल्द कर लें अप्लाई।
HighLights
आवेदन करने की आज लास्ट डेट।
जल्द कर लें अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक MP Police Constable Driver Recruitment 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर आवेदन कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 03 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
इस डेट पर होगी परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। एमपीईएसबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। यह एग्जाम 2 शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सही सवाल के लिए एक अंक दिया जाएगा। गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन की कटौती नहीं की जाएगी।
कौन हैं आवेदन करने के पात्र
मध्य प्रदेश में ड्राइवर कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
MP Police Bharti इन स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई
मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर लें।
- इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
