विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Constable Driver Bharti 2026: एमपीईएसबी ने कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 15 अक्टूबर से

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:06 PM (IST)

मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 15 से 29 ...और पढ़ें

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026

HighLights

  1. MPESB ने पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना।

  2. 1 हजार रिक्त पदों के लिए आवेदन 15 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर राज्य में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 7500 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी युवा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 15 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

MP Police Constable Driver eligibility: कॉन्स्टेबल पदों के लिए योग्यता

  • इस भर्ती में भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी ने अगर 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की उम्र 29 अक्टूबर 2026 तक तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से Constable Driver (Special Forces) के लिए 200 पद और Constable Driver (District Police Force) के लिए 800 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ही भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एमपी राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये, विभागीय उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी से आते हैं उनके लिए 200 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित है।
कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।

MP Police Constable Driver Notification 2026 PDF 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट में शामिल होंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500 से लेकर 62000 तक मंथली सैलरी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- NICL AO Notification 2026: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से आवेदन होंगे स्टार्ट