विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Naib Tehsildar Vacancy 2026: एमपी नायब तहसीलदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:47 AM (IST)

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

MP Naib Tehsildar Recruitment 2026

MP Naib Tehsildar Recruitment 2026

HighLights

  1. एमपी नायब तहसीलदार भर्ती के लिए 17 सितंबर से आवेदन होंगे स्टार्ट।

  2. 1 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से नायब तहसीलदार (क्लेरिकल सर्विस/ पटवारी/ रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार नायब तहसीलदार भर्ती (MPESB Naib Tehsildar Vacancy 2026) के लिए आवेदन 17 सितंबर से स्टार्ट हो जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

  1. अभ्यर्थी का राजस्व विभाग में लिपिक वर्गीय पद या पटवारी/राजस्व निरीक्षक के रूप में कम से कम 5 वर्षों से स्थायी या स्थानापन्न (Officiating) रूप में कार्यरत होना चाहिए।
  2. उम्मीदवार ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर, तकनीकी/इंजीनियरिंग में स्नातक उत्तीर्ण किया हो।
  3. 1 जनवरी के अनुसार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 साल से ज्यादा न हो।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 17 सितंबर 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट  01 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की डेट  17 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026
परीक्षा की संभावित तिथि  14 नवंबर 2026 से स्टार्ट

 

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 2000 रुपये एवं 60 रुपये पोर्टल शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • एमपीईएसबी नायब तहसीलदार भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Online Form - Nayab Tahsildar Departmental Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

MP Naib Tehsildar Vacancy 2026 Notification

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 73 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Clerical Service Cadre (Naib Tehsildar) के लिए 46 पद और Patwari / Revenue Inspector Cadre (Naib Tehsildar) के लिए 27 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- NCRTC Vacancy 2026: नमो भारत रैपिड रेल कंपनी में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस स्टाफ पदों पर आवेदन स्टार्ट, मिलेगी लाखों में सैलरी