विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Law Officer Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में विधि अधिकारी के रिक्त पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:04 AM (IST)

एमपीपीएससी ने लॉ ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें शामिल होने के लिए बिना लेट फीस 5 नवंबर एवं ...और पढ़ें

MP Law Officer Vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

MP Law Officer Vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश लॉ ऑफिसर भर्ती के लिए 5 नवंबर तक किया जा सकता है आवेदन।

  2. लेट फीस के साथ 18 नवंबर तक भरा जा सकेगा फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की की ओर से विधि अधिकारी (Law Officer) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 5 नवंबर 2026 तक (बिना लेट फीस) आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार लॉ में ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

शैक्षिक योग्यता, उम्र और अन्य आवश्यक योग्यता

मध्य प्रदेश विधि अधिकारी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने विधि यानी लॉ में स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही वकील के रूप में 2 साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार ने 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 40 साल की उम्र प्राप्त न की हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां 

कार्यक्रम डेट्स 
विज्ञापन तिथि
08 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि
15 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
05 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की प्रारंभ तिथि
20 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की अंतिम तिथि
07 नवंबर 2026
प्रवेश-पत्र उपलब्धता तिथि
03 दिसंबर 2026
परीक्षा तिथि
13 दिसंबर 2026 
विलम्ब शुल्क 3000 के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
12 नवंबर 2026
विलम्ब शुल्क 25000 के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
18 नवंबर 2026

एप्लीकेशन फीस

सामान्य श्रेणी एवं मध्य प्रदेश से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के साथ 500 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एमपी के मूल निवासी जो एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग वर्ग को शुल्क के रूप में 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। 5 नवंबर के बाद आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को लेट फीस का अलग से भुगतान करना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Apply Online पर क्लिक करें।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को भर लें।
  • निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

MP Law Officer Online Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

1.77 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन OMR बेस्ड परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इंटरव्यू एवं लिखित परीक्षा के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 12 के अनुसार 56100 से लेकर 177500 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ICSIL Vacancy 2026: नोएडा के इस संस्थान में फायरमैन पदों पर हो रही भर्ती, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई; 25 अक्टूबर है लास्ट डेट