विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Metro Rail Recruitment 2020: मेट्रो रेल में यहां निकली है 139 पदों की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 14 Dec 2020 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 04:53 PM (IST)

Metro Rail Recruitment 2020 निगम द्वारा 11 दिसंबर 2020 को जारी विज्ञापन सं. (MAHA-Metro/HR/04/2020) के मुताबिक स्टेशनल कंट्रोलर ट्रेन ऑपरेटर ...और पढ़ें

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Metro Rail Recruitment 2020: मेट्रो रेल परियोजनाओं में सरकारी नौकरी के अवसरों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार की बराबर की हिस्सेदारी वाले महाराष्ट्र मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना और पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। निगम द्वारा 11 दिसंबर 2020 को जारी विज्ञापन सं. (MAHA-Metro/HR/04/2020) के मुताबिक स्टेशनल कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, ट्रेन कंट्रोलर, सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और तकनीशियन के कुल 139 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एमएमआरसीएल की ऑफिसियल वेबसाइट, mahametro.org पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

महाराष्ट्र मेट्रो के नागपुर और पुणे महानगरों की रेल परियोजनाओं के लिए विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। स्टेशनल कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, ट्रेन कंट्रोलर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। वहीं, सेक्शन इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य पदों के लिए भर्ती विज्ञापन के लिंक पर जाएं।

यह भी पढ़ें - SSC CHSL 2020: आवेदन का आखिरी दिन कल, 4726 रिक्तियों के लिए होगी सीएचएसएल परीक्षा; छंटनी सहायक, क्लर्क और अन्य पद

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार महाराष्ट्र मेट्रो की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सम्बन्धित पद के साथ दिये गये अप्लाई ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करते समय 400 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।

यहां देखें एमएमआरसीएल भर्ती विज्ञापन

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं