विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC Teacher Recruitment 2023: आज से करें झारखण्ड में 26 हजार सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन jssc.nic.in पर

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 07 Aug 2023 10:40 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2023 07:34 AM (IST)

Jharkhand Shikshak Bharti 2023 Notification झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के अंतर्गत तमाम शासकीय ...और पढ़ें

JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखण्ड में पहली से पांचवीं और छठीं से आठवीं कक्षाओं तक के लिए शिक्षकों की भर्ती।
JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखण्ड में पहली से पांचवीं और छठीं से आठवीं कक्षाओं तक के लिए शिक्षकों की भर्ती।

Jharkhand Shikshak Bharti 2023 Notification: झारखण्ड सरकारी शिक्षक भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के अंतर्गत तमाम शासकीय विद्यालयों में असिस्टेंट टीचर व टीजीटी के 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) आज यानी मंगलवार, 8 अगस्त 2023 से शुरू की जानी है। इससे पहले आयोग ने 20 जुलाई को इस भर्ती की अधिसूचना (सं.13/2013) जारी की थी, जिसके अनुसार इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) और गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा भाषा विषयों के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) शिक्षक के कुल 26,001 पदों पर भर्ती जानी है।

JSSC JTPTCCE 2023: कहां और कैसे करें आवेदन?

जेएसएससी द्वारा 26 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन के लिए झारखण्ड प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC JTPTCCE) 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है।

JSSC JTPTCCE 2023: कौन कर सकता है आवेदन?

JSSC JTPTCCE अधिसूचना के अनुसार प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए उम्मीदवारों को 10+2 और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) के लिए स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Teacher Recruitment 2023: 26000 सरकारी टीचर के पदों पर निकली है भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई