Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC JTPTCCE 2023: झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 हजार पदों पर 8 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 01:54 PM (IST)

    JSSC JTPTCCE 2023 झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से झारखंड ट्रेंड प्राइमरी टीचर कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम (JTPTCCE) 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। झारखंड टीचर भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त से आवेदन में भाग ले सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2023 तय की गयी है।

    Hero Image
    JSSC JTPTCCE 2023: झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें डाउनलोड।

    JSSC JTPTCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से लगभग 26 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए जेएसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए 8 अगस्त 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC JTPTCCE 2023: झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    JSSC JTPTCCE 2023: भर्ती विवरण

    इस भर्ती में नियुक्तियां झारखंड ट्रेंड प्राइमरी टीचर कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम (JTPTCCE) 2023 के माध्यम से की जाएंगी। भर्ती कुल 25998 रिक्त पदों के लिए निकाली गयी है। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक वर्ग 01-05 (Para) : 5469 पद
    • इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक वर्ग 01-05 (Non Para): 5531 पद
    • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (भाषा) (कक्षा 06-08) Para: 2459 पद
    • स्नातक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक (टीजीटी भाषा) (कक्षा 06-08) Non Para: 2529 पद
    • स्नातक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) (कक्षा 06-08) Para: 2467 पद
    • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) (कक्षा 06-08) Non Para: 2535 पद
    • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (टीजीटी विज्ञान एवं गणित) (कक्षा 06-08) Para: 2470 पद
    • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (टीजीटी विज्ञान एवं गणित) (कक्षा 06-08) Non Para: 2538

    JSSC JTPTCCE 2023: एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन पत्र नहीं भरे जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से 7 सितंबर 2023 तक jssc.nic.in पर जारी रहेगी। आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन शुल्क 100 रुपये एवं एससी, एसटी कैटेगरी को आवेदन शुल्क 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।