विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC JTPTCCE 2023: झारखण्ड 26 हजार शिक्षक भर्ती के लिए CTET पात्र नहीं! Notification में JTET योग्यता घोषित

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Fri, 21 Jul 2023 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2023 01:31 PM (IST)

JSSC JTPTCCE 2023 झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के ...और पढ़ें

JSSC JTPTCCE 2023: आवेदन 8 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।
JSSC JTPTCCE 2023: आवेदन 8 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।

JSSC JTPTCCE 2023: झारखण्ड में 26 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) ने जारी की है। आयोग द्वारा वीरवार, 20 जुलाई को जारी विज्ञापन (सं.13/2013) के अनुसार झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के अंतर्गत राज्य में स्थित शासकीय विद्यालयों में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5), स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) गणित एवं विज्ञान शिक्षक, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) सामाजिक विज्ञान शिक्षक और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) भाषा शिक्षक के कुल 26,001 पदों पर भर्ती जानी है।

JSSC JTPTCCE 2023: झारखण्ड शिक्षक भर्ती के लिए CTET पात्र नहीं! JTET योग्यता घोषित

जेएसएससी द्वारा जारी झारखण्ड शिक्षक भर्ती अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को कक्षा के स्तर के अनुसार कक्षा 1 से 5 के लिए 10+2 और कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, आयोग ने अधिसूचना में पात्रता परीक्षा में सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) को शामिल नहीं किया है। एनसीटीई के नियमों के अनुसार, सीटीईटी को केंद्रीय विद्यालयों के साथ-साथ सभी राज्यों के शासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए स्वीकार्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में जेएसएससी द्वारा सीटीईटी को पात्रता में शामिल न करने से यह परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

JSSC JTPTCCE 2023: इस लिंक से देखें विस्तृत अधिसूचना

JSSC JTPTCCE 2023: झारखण्ड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन

दूसरी तरफ जेएससी द्वारा विज्ञापित 26 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी और निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 7 सितंबर 2023 की मध्य रात्रि तक अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Teacher Recruitment 2023: 26000 सरकारी टीचर के पदों पर निकली है भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

यह भी पढ़ें - Ranchi: खुशखबरी! पारा शिक्षकों के 26,001 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तारीख