JKSSB Recruitment 2026: इस राज्य के विभिन्न डिपार्टमेंट्स में निकली भर्ती, 12th डिग्री-डिप्लोमा होल्डर कर पाएंगे अप्लाई
जेकेएसएसबी द्वारा राज्य के विभिन्न डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में 10+2 से लेकर डिग्री/ ...और पढ़ें

JKSSB Vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
जेकेएसएसबी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
आवेदन अगले महीने 10 सितंबर से होंगे स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की ओर से एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, हेल्थ एन्ड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।
भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती विवरण
जेकेएसएसबी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 518 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। Agriculture Production Department में 46, Health and Medical Education Department में 421, Higher Education Department में 48 और Labour and Employment Department में 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन OMR बेस्ड परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। जो अभ्यर्थी एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित विषयों/ क्षेत्र में 10+2 उत्तीर्ण/ डिग्री- डिप्लोमा होल्डर अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 40/ 42/ 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर का निवासी होना अनिवार्य होगा। पद के अनुसार विस्तृत डिटेल के लिए आप नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
JKSSB Recruitment Notification 2026 PDF
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से जेकेएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 600 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।