JKSSB Recruitment 2026: टेक्नीशियन और जूनियर स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द करें अप्लाई
जम्मू और कश्मीर में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

JKSSB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।
कुल 518 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से टेक्नीशियन और जूनियर स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे। उन उम्मीदावरों को आवेदन करने के लिए जेकेएसएसबी की ओर से दूसरा मौका दिया गया है।
इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को 24 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई
जेकेएसएसबी की ओर से विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर विजिट कर लें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
