विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस राज्य में होमगार्ड के 772 पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, केवल 7वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:15 PM (IST)

झारखंड के देवघर में होम गार्ड के 772 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें शामिल होने ...और पढ़ें

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

HighLights

  1. झारखंड के देवघर में होम गार्ड के बंपर पदों पर हो रही भर्ती।

  2. 7वीं व 10वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कम पढ़े-लिखे ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए बड़ी खबर है। झारखंड सरकार की ओर से देवघर जिले में होम गार्ड के 772 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी वैकेंसी में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट deoghar.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Deoghar Home Guard Vacancy 2026: होम गार्ड पदों के लिए योग्यता एवं मापदंड

ऐसे उम्मीदवार जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन करेंगे उनका 7वीं कक्षा और शहरी क्षेत्रों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

शारीरिक योग्यता

पुरुष अभ्यर्थी जो सामान्य, ओबीसी, बीसी वर्ग से आते हैं उनकी न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और सीना 79 सेमी होना चाहिए वहीं एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी और सीना 76 सेमी होना चाहिए। सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेमी निर्धारित है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • देवघर होम गार्ड भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

jharkhand home guard vacancy 2026

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC CPO 2026: दिल्ली पुलिस, CAPF SI भर्ती के लिए इस डेट तक आवेदन का मौका, पात्रता-फीस पद सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक