विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Home Guard Bharti 2026: झारखंड होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, यहां देखें अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:55 AM (IST)

झारखंड होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल कुछ ही दिनों का समय है। उम्मीदवार ...और पढ़ें

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने की लासेट डेट 26 अक्टूबर।

  2. कुल 772 पदों पर होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर होमगार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते है। लेकिन अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर है।

कौन उम्मीदवार होंगे आवेदन करने के पात्र

  • झारखंड ग्रामीण होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 7वीं और शहरी होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर होगी। आयु 19 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच निर्धारित है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों का आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट देने का भी प्रावधान है।

कैसे होगा होमगार्ड के पदों पर चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। शारीरिक जांच परीक्षा में योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को हिंदी लेखन क्षमता के लिए बुलाया जाएगा। ग्रामीण होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कक्षा 7वीं और शहरी होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कक्षा 10वीं स्तर के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे।

इन 5 तरीकों से करें ऑनलाइन अप्लाई

झारखंड होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in विजिट कर लें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों कॉपी को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल रख लें।

 

यह भी पढ़ें: NWR RRC Apprentice 2026: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका