विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Home Guard Bharti 2026: झारखंड में होम गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू

Published: Fri, 24 Apr 2026 05:32 PM (GMT+05:30)

झारखंड में होम गार्ड के पदों पर आवेदन बहुत जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 07 मई से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Jharkhand Home Guard vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

Jharkhand Home Guard vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन 07 मई से शुरू।

  2. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल झारखंड में होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर होम गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार इन पदों के लिए जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 जून, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। 

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. झारखंड में होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  3. ग्रामीण गृह रक्षकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा सातवीं और शहरी गृह रक्षकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदी लेखन की परीक्षा में उम्मीदवारों से कक्षा सातवीं एवं दसवीं के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे। यह एक यह क्वालिफाईंग पेपर होगा, जिसमें उम्मीदवारों को पास होने के लिए 100 में से कुल 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। तकनीकी दक्षता भी 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगई। इस परीक्षा में भी सफल होने के लिए 30 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे खुद अप्लाई

झारखंड में होम गार्ड के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र आवेदन कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  4. अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में भी जमा करना अनिवार्य है
  5. फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।