विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड में होम गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, 772 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर से स्टार्ट

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:34 PM (IST)

झारखंड में होम गार्ड के पदों पर आवेदन 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। होमगार्ड के कुल 772 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. होमगार्ड के पदों पर निकली भर्ती।

  2. रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर से स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होम गार्ड की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर होम गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड के पदों पर आवेदन 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही होम गार्ड के कुल 772 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान 7वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक जांच परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को हिंदी लेखन परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हिंदी लेखन परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को तकनीकी दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

homeguard

 

रजिस्ट्रेशन फीस

फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

होमगार्ड के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: Delhi High Court Recruitment 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटे