Delhi High Court Recruitment 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो ...और पढ़ें

Delhi High Court Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन आज से शुरू।
कुल 150 उम्मीदवारों का होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 सितंबर से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी योग्यता
- एसपीए और पीए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
- आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1300 रुपये निर्धारित है।
Delhi High Court Recruitment 2026 Registration Direct Link
कैसे करें एसपीए और पीए के लिए आवेदन
एसपीए और पीए के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Job Openings सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंक में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
