GAIL Executive Trainee Recruitment 2027: गेल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट, यहां देखें पूरी डिटेल
गेल में GAIL Executive Trainee Recruitment 2027 के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
-1789452094108_m.webp)
GAIL Executive Trainee Recruitment 2027: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन 17 फरवरी से शुरू।
आवेदन करने के लिए गेट स्कारकार्ड अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। गेल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बतौर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे गेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही GAIL Executive Trainee Recruitment 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी, 2027 से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही GAIL Vacancy 2027 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 18 मार्च, 2027 तक का समय दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- 18 मार्च, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों की 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन
गेल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद GAIL Executive Trainee Recruitment 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
